Ingredients for Dahi Vada -Dahi Wada
- धुली उरद की दाल - 250 ग्राम
- दही - 1 कि. ग्राम
- नमक - स्वादानुसार
- हींग - 1 -2 पिंच
- काजू - 1 टेबल स्पून (छोटे छोटे काट लीजिये)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- भुना हुआ जीरा - 1 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- रिफाइन्ड तेल - तलने के लिये
बनाने की विधि - How to make Dahi Vada
दाल को धो कर दो घंटे के लिये पानी मे़ भिगो दीजिये. पानी निकाल दीजिये और दाल को हल्की दरदरी पीस लीजिये. एक बर्तन में लेकर, और एक चम्मच पानी में हींग घोल कर दाल में मिला दीजिये. दाल को एक चोथाई छोटी चम्मच नमक मिलाकर अच्छी तरह दाल फ्लपी होने तक फेंट लीजिये.एक कढ़ाई में वड़े तलने के लिये तेल डालिये और गरम कीजिये. एक छोटी कटोरी लीजिये उस पर एक साफ धुला हुआ कपड़ा ढक कर पीछे की ओर से पकड़ लीजिये. कपड़े पर हाथ से थोड़ा सा पानी लगाइये. अब उँगलियों के सहारे से थोड़ी सी दाल निकालिये और कपड़े के ऊपर रखिये, दाल के ऊपर 2 काजू के टुकड़े और एक किशमिश डालिये, किशमिश काजू को चारो ओर दाल उठाकर बन्द कर दीजिये, वड़े को उँगलियों से दबाकर चपटा और गोल कर लीजिये. हलके हाथ से उसे कपड़े से हटा कर कड़ाई में तलने के लिये डालिये.
4 या 5 वड़े या जितने वड़े कढ़ाई में आ जायं, डालिये, और तलिये, जब वड़े ब्राउन हो जायँ तब उन्हैं कड़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे दही वड़े इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये. आपके दही वड़े (Dahi Vada -Dahi Wada) तैयार हैं.
अब एक बरतन में एक लीटर पानी लीजिये और हलका गरम कीजिये. इसमें आधा छोटी चम्मच नमक मिला दीजिये. अब सारे वड़े नमकीन पानी में डाल दीजिये.
तले हुये वड़े आप खाने के आधा घंटे पहले पानी में भिगोयें.
आधा घंटे बाद वड़े (Dahi Vada - Dahi Wada) पानी में भीग कर नरम हो जायेंगे. अब एक वड़ा पानी से निकालिये और हथेली से दबाकर, उससे अधिक पानी को निकाल दीजिये और दूसरे बर्तन में रख दीजिये.अब दही को मथ लीजिये और आधा चम्मच नमक और 2 छोटे चम्मच चीनी मिला लीजिये. दही को वड़ों (Dahi Vada -Dahi Wada) के ऊपर डाल दीजिये. भुना हुआ जीरा बुरक दीजिये. लाल मिर्च (यदि आप पसन्द करते हों) तो वह भी बुरक दीजिये.

No comments:
Post a Comment